Prayagraj News: छत काटकर डेयरी में चोरी, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: मम्फोर्डगंज में किरायेदारी विवाद के बीच डेयरी की छत काटकर सामान चोरी करने का आरोप लगा है। गल्ला बाजार निवासी सुमित यादव के मुताबिक, 21 अक्तूबर की सुबह उनकी सौरभ डेयरी से दो डीप फ्रीजर, सीसीटीवी का डीवीआर, एलसीडी, काउंटर, कुर्सियां, दूध के फिल्टर, फैट मापने की मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा गायब मिला। आरोप है कि दुकान का रास्ता बंद करने के लिए शटर के सामने दीवार भी बनाई जा रही थी। पीड़ित की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने अभिनव श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव और पांच से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.