प्रयागराज, नवम्बर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन व प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने तैयारियों को तेज कर दिया है। संगम क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। सभी जगह पर सड़क से लेकर प्रकाश और मोबाइल टॉयलेट लगाने के लिए कहा गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों को निर्देश दिया है कि लगातार अभियान चलाकर सभी काम पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि गुरुवार को वो खुद निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखेंगे। 13 नवंबर को छठ महापर्व शुरू हो जाएगा। मेला क्षेत्र में इस वक्त मेला क्षेत्र में चकर्ड प्लेट बिछाने का काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: छठ पूजा : चार सेक्टर में बांटा संगम क्षेत्र संगम, रामघाट, दशाश्वमेध और नागवासुकि क्षेत्रों में अलग-अलग अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। मेलाधिकारी ऋषिर...