Prayagraj News: छठ पर बिहार जाने के लिए प्रयागराज होकर गुजरेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: छठ पर्व पर रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया है जो प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल से लेकर मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और अहमदाबाद से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए 12 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का प्रयागराज जंक्शन, छिवकी और सूबेदारगंज में ठहराव दिया गया है। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 11 नवंबर को चलेगी। राजेंद्र नगर-नई दिल्ली के बीच त्रि-साप्ताहिक एसी पूजा स्पेशल भी चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 02309 राजेंद्र नगर से 11 से 20 नवंबर तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को पांच फेरे लगाएगी। यह भी पढ़ें- छठ को लेकर तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन एलटीटी से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.