प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की कमीशनिंग के लिए रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसके चलते 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस (14117) चार नवंबर को कानपुर सेंट्रल पर 15 मिनट नियंत्रित रहेगी। वहीं, चित्रकूट धाम कर्वी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (14124) भी कानपुर सेंट्रल पर 15 मिनट रोककर चलाई जाएगी। पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (12875) 30 अक्तूबर और एक नवंबर को लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के बीच 75 मिनट तथा तीन नवंबर को 120 मिनट नियंत्रित रहेगी। चौरी चौरा (15004) तीन नवंबर और वापसी में कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर ट्रेन (15003) चार नवंबर को कानपुर सेंट्रल से चलेगी। यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पूजा पर घर जाने ...