प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। काला डांडा, हिम्मतगंज निवासी नवीन चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा शोभित कुमार दो सितंबर को शाम करीब चार बजे घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा।रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खुल्दाबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शोभित की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...