प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बाइक चोरों ने आतंक मचा रखा है। ताजा मामले में एक सैन्यकर्मी समेत तीन लोगों की बाइक चोरों ने पार कर दी। पहला मामला बक्शी बांध स्थित सब्जी मंडी का है। यहां बदमाशों ने भारतीय सेना के एक जवान की बाइक पार कर दी। दारागंज पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। शिवकुटी के सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी सत्योम प्रताप सिंह वर्तमान में प्रयागराज स्थित भारतीय सेना में तैनात हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी बाइक से बक्शी बांध सब्जी मंडी गए थे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर वह सब्जी खरीदने लगे, लेकिन कुछ ही देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली।काफी तलाश के बाद भी सुराग न लगने पर जवान ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी थी।वहीं ...