प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: पेंशनरों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट में अब चेहरे की पहचान से काम चलेगा। नई तकनीक में अब फेस एथेंटिकेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक में धोखा होने की उम्मीद न के बराबर है। यह जानकारी संयुक्त सचिव पेंशन ध्रुबज्योति सेन गुप्ता ने बुधवार को कलक्ट्रेट कोषागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अंगूठे के निशान और आईरिस से अब समस्या होने लगी है। उम्र बढ़ने के साथ इसमें बदलाव होता है और धोखा होने की उम्मीद है। फेस एथेंटिकेशन तकनीक में 136 फीचर्स हैं, जिसमें गड़बड़ी की उम्मीद नहीं है। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक महीने प्रदेशभर में तीन हजार से अधिक शिविर लगाए जाएंगे, जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवा सकेंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 526 पेंशनरों न...