Prayagraj News: चालक की जेब से रुपये चुराते युवक को पकड़ा
प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: विद्या वाहिनी बस अड्डे पर रोडवेज बस में सो रहे चालक की जेब से रुपये निकालते युवक को पकड़ लिया गया। जार्जटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। फूलपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह रोडवेज में चालक हैं। तहरीर के मुताबिक, शुक्रवार रात वह बस में सो रहे थे। इसी दौरान चाकघाट सोहागी निवासी गौरव पांडेय खिड़की से बस में घुसा और उनकी जेब से रुपये निकालने लगा। उनकी नींद खुल गई और उन्होंने साथियों की मदद से उसे पकड़ लिया। उसके पास से चार मोबाइल फोन और तीन सौ रुपये बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.