प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सेना की वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए चार साल बाद घर लौटने की मजबूरी अब समाप्त होगी। केंद्र सरकार के नए फैसले ने अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। संगमनगरी के बक्शी बांध, आजाद पार्क, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मैदान और सड़कों किनारे सुबह-शाम पसीना बहाने वाले सैकड़ों युवाओं के लिए केंद्र सरकार का फैसला नई उम्मीद लेकर आया है। केंद्र सरकार के फैसले पर यहां सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवाओं से बात की गई तो सभी गदगद दिखाई पड़े। युवाओं का कहना था कि नए फैसले से चार साल के बाद बेरोजगार होने या नई नौकरी तलाशने की चिंता नहीं रहेगी। युवाओं ने कहा कि छह साल बाद कठिन परीक्षा को पास करना होगा, लेकिन यह कोई नई बात नहीं है, और भी सरकारी नौकरियों में ...