प्रयागराज, नवम्बर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के लिए पिछली बार से भी कम आवेदन मिले हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 2607 पदों पर भर्ती के लिए 21 अक्तूबर तक आवेदन मांगे थे। 15 और 16 दिसंबर को प्रस्तावित इस भर्ती की परीक्षा के लिए तकरीबन 4.17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानि एक पद पर औसतन 160 अभ्यर्थी ही मैदान में हैं। 2022 की तुलना में पदों की संख्या चार गुना से अधिक होने के बावजूद अभ्यर्थियों की संख्या में कमी आई है। 2022 में विज्ञापित 624 पदों के सापेक्ष 4,64,605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यानि एक पद पर औसतन 744 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। इनमें से 1,92,934 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि नई भर्ती में बीएड...