प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पीडीए ने शुक्रवार को जोन-एक के उप जोन-एक ए क्षेत्र में लगभग चार बीघा में विकसित अवैध प्लाटिंग पर निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। जोनल अधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में छबिलेपुर, सल्लाहपुर क्षेत्र में गुड्डू प्रधान व अन्य की ओर की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। पीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य से पहले मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कराएं। साथ ही आम नागरिकों को भी आगाह किया गया है कि वे अवैध कॉलोनियों, मेला क्षेत्र व बाढ़ क्षेत्र में स्थित भूखंडों की खरीद-फरोख्त से बचें, अन्यथा उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...