प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: एसआरएन में अव्यवस्थाओं और मरीजों को बाहर से दवाएं व जांच कराने के लिए भेजे जाने की शिकायतों पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान सफाई, संक्रमण नियंत्रण, मेडिकल सामग्री के रख-रखाव, मरीजों की देखभाल और क्विक रिस्पॉन्स व्यवस्था में कई कमियां मिलीं। मंडलायुक्त ने सीएमएस डॉ. नीलम को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल और एसओपी के अनुरूप चार दिन के भीतर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि चार दिन बाद सत्यापन किया जाएगा। मंडलायुक्त ने ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। हेल्प डेस्क, ट्रॉमा ट्रायेज रूम और वार्ड संख्या-01 में सफाई व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली। मरीजों की देखभाल और क्विक रिस्पॉन्स व्यवस्था भी धीमी और असंतोषजनक मिल...