Prayagraj News: चार डाकघरों के वितरण काउंटरों को किया मर्ज
प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। महत्वपूर्ण डाक के वितरण में हो रही देरी को दूर करने के लिए डाक विभाग ने चार डाकघरों के डाक वितरण काउंटरों को प्रधान डाकघर में मर्ज कर दिया है। इसमें लोक सेवा आयोग, हाईकोर्ट, सीडीओ पेंशन और प्रयागराज सिटी डाकघर शामिल हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य डाक वितरण में तेजी लाने के साथ ही उसकी नियमित निगरानी करना है, ताकि जरूरी पत्र और अन्य डाक समय से संबंधित पते पर पहुंच सकें। प्रधान डाक के सीनियर पोस्ट मस्टर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि विभागीय स्तर पर किए गए इस बदलाव में केवल डाक वितरण काउंटरों का विलय किया गया है। बाकी के कार्य के लिए लोगों को संबंधित डाकघर में ही जाना होगा। इनका कहना है कि संबंधित डाकघरों की सभी सेवाएं नहीं बंद की गई हैं। बताया कि इन सभी पोस्ट ऑफिसों में महत्वपूर्ण डाक आती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.