Prayagraj News: चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। करेली क्षेत्र में 11 केवी भावापुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को मंगलवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण खंड की ओर से फीडर पर जर्जर विद्युत पोल बदलने का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते छह अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार जर्जर पोल बदलने का काम सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है। कार्य के दौरान फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी, ताकि कर्मचारियों को काम करने में किसी तरह का खतरा न हो। विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.