Prayagraj News: चार खेलों के ट्रायल कल से
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय महिला एथलेटिक्स का ट्रायल तीन सितंबर को अपराह्न तीन बजे और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल पांच सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। महिला बैडमिंटन के जिला व मंडल ट्रायल तीन सितंबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। इसी प्रकार समन्वय सब-जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन और सब-जूनियर बालक बास्केटबाल के जिला एवं मंडल स्तरीय चयन तीन सितंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक होंगे। बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा अंडर-15 निर्धारित की गई है और पात्रता के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2012 या उसके बाद होना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Meerut News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7-8 सितंबर को होंगे ट्रायल
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.