प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: प्राचीन दधिकांदो मेला कमेटी शंकर लाल भार्गव मार्ग कीडगंज का दधिकांदो मेला शुक्रवार को भव्यता के साथ आयोजित हुआ। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के परिसर में महंत दुर्गा दास, महंत व्यासमुनि, मेयर गणेश केसरवानी व कमेटी के अध्यक्ष व पार्षद रुद्रसेन जायसवाल ने भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ का विधि-विधान से पूजन-आरती करके उन्हें चांदी के हौदे पर विराजमान किया। फिर मंसूरियन देवी मंदिर से दल का शुभारंभ हुआ। पूरे क्षेत्र में रोशनी की आकर्षक सजावट रही। रुक रुककर होती रही रिमझिम बारिश के बीच जय श्रीकृष्ण-जय श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। दल में आगे-आगे धर्म ध्वजा व कमेटी का स्वागत बैनर रहा तो कृष्ण द्वारा कंस वध, सत्यभामा व माता रुक्मणी की प्रेम की परीक्षा, राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा व गोवर्धन लीला सहित एक दर्जन से अ...