प्रयागराज, जुलाई 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चलती मालगाड़ी पर पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में रामबाग रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आरपीएफ की एक टीम वीडियो के आधार पर पथराव करने वाले युवकों की पहचान में जुट गई है। उनकी पहचान होते ही गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

घटना का विवरण बीते शनिवार को चलती मालगाड़ी पर कुछ युवकों के पथराव किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अगले दिन रविवार को एक युवक ने एक्स पर वीडियो साझा कर रेलवे से शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच में वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया गया। इसके बाद रामबाग आरपीएफ ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरपीएफ की कार्रवाई...