Prayagraj News: चकमार्ग पर कब्जा हटाने में लापरवाही, लेखपाल के निलंबन के निर्देश
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: डीएम मनीष कुमार वर्मा की जनसुनवाई में बुधवार को हंडिया तहसील से चकमार्ग पर अवैध कब्जे का मामला पहुंचा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत और कब्जा हटाने का आदेश होने के बावजूद अब तक चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित लेखपाल संतोष कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता बृजेश कुमार ने बताया कि चकमार्ग पर कब्जा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। राजस्व विभाग की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। उन्होंने छह बार जनसुनवाई में आवेदन किया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चकमार्ग से तत्काल अवैध कब्जा हटाया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.