प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उच्च शिक्षा निदेशालय के एक सहायक और कन्नौज के राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत प्रवक्ता के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच के लिए विशेष सचिव उच्च शिक्षा बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा शकील अहमद सिद्दीकी और संयुक्त निदेशक प्रशासन उच्च शिक्षा वंदिता श्रीवास्तव को समिति का सदस्य नामित किया गया है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता एपी पांडेय ने प्रवक्ता और सहायक के खिलाफ घूसखोरी की शिकायत की थी जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विशेष सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करते हुए 15 दिन में जांच रिपोर्ट तलब की थी। प्रवक्ता पर आरोप है कि अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों की अनुज्ञा दिलाना, नियुक्ति कराना, म...