प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: जिले में शुक्रवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो हत्याओं से सनसनी फैल गई। घूरपुर में हाईवे किनारे युवक का सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई, जबकि शंकरगढ़ में युवक को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घूरपुर के सारंगापुर निवासी 25 वर्षीय राहुल भारतीय का शव शनिवार सुबह हाईवे किनारे चौरा पर मिला। घटनास्थल से खून से सना ईंट का टुकड़ा बरामद हुआ है। राहुल नैनी की सब्जी मंडी में काम करता था। पुलिस आशनाई समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।उधर, यह भी पढ़ें- Gangapar News: घूरपुर में सिर कूंचकर युवक की हत्या शंकरगढ़ के चकराजी गढ़वा निवासी 40 वर्षीय हीरालाल आदिवासी की जंगल में कुल्हाड़...