Prayagraj News: घाटों से लेकर अस्पतालों तक होगा दीप प्रज्ज्वलन
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर सीडीओ हर्षिका सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में बैठक की। उन्होंने 17 सितंबर को होने वाले 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जिले के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, नदी-घाट, प्रमुख मंदिर, पार्क, विद्यालय, महाविद्यालय और चिकित्सालयों में विशेष दीप प्रज्ज्वलन कराया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवार भी शाम सात बजे अपने घरों में दीप जलाएंगे। कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, नगर निगम और संबंधित विभागों को तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। यह भी पढ़ें- Gurgaon ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.