प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पितृ विसर्जन के मद्देनजर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गंगा-यमुना के घाटों और तटीय इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि घाटों के आसपास कहीं भी गंदगी न रहे और श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटीय क्षेत्रों में नियमित सफाई के साथ कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती की जाए और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि पितृ विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचेंगे। ऐसे में सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकार...