प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। गांजा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।पीड़ित सत्येंद्र सिंह की तहरीर अनुसार 24 जुलाई की रात चोर घर में घुसे और अलमारी में रखे जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर निकल गए। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...