Prayagraj News: घर से टहलने निकले विहिप नेता के भाई लापता
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: नैनी की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय अजय शंकर पाठक दो दिन से लापता हैं। उनके भाई और विहिप विंध्याचल विभाग के संगठन मंत्री अमित शंकर पाठक की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर नैनी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, अजय शंकर पाठक गुरुवार शाम को टहलने के लिए घर से निकले थे। उनका मोबाइल फोन घर पर ही रह गया था। मामले में शनिवार को विहिप पदाधिकारी और कार्यकर्ता नैनी थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक से जल्द खोजबीन की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.