प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चांदपुर सलोरी में घर में घुसकर युवक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित रोहित की तहरीर पर पुलिस ने विनय कुमार साहू, उसके बेटे और बबलू सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।रोहित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर को वह घर के कमरे में बैठकर जरूरी काम कर रहे थे। इसी दौरान तीनों आरोपित कथित तौर पर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए रोहित को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वह घटना की सूचना देने के लिए मोबाइल से फोन करने का प्रयास कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी तभी आरोपितों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे उनका मोबाइल टूट गया। आरोप है कि ...