Prayagraj News: घर में घुसकर मोबाइल और नकदी लेकर भागा चोर
प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थानाक्षेत्र के अर्चना पार्क के समीप कॉलोनी में भगवा गमछे से मुंह ढककर घुसा संदिग्ध कमरे के अंदर से दो मोबाइल और 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।अनूप यादव की तहरीर के मुताबिक, वह कॉलोनी में करीब चार साल से किराए पर रहते है। आरोप है कि 29 जुलाई की सुबह करीब चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति भगवा रंग के गमछे से मुंह बाध कर घर में घुस आया। आरोपी ने कमरे के अंदर से दो मोबाइल और पर्स में रखा 35 हजार रुपये नगद लेकर भागने लगा। अचानक नजर पड़ने पर अनूप यादव ने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन तब तक वह भाग निकला। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.