Prayagraj News: घर में घुसकर मारपीट, गर्भवती समेत चार घायल
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शाहा उर्फ पीपलगांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में पिता-पुत्र की हालत गंभीर बताई गई। मामले में सात लोगों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़ित अरुण पाल के मुताबिक, 10 अक्तूबर को शुभम पाल, सत्यम पाल, शिवम पाल, मिथिलेश पाल, कमलेश पाल और शंकर देई समेत सात लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस सभी ने उस पर और अंदर मौजूद परिजनों पर हमला कर दिया। हमले में उसके पिता के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसका सिर फट गया। हमलावरों ने उसकी पत्नी और छोटे भाई के साथ भी मारपीट की। अरुण ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.