Prayagraj News: घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और राइफल चोरी
प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के दुबावल गांव में बुधवार रात करीब दो बजे केदार यादव पुत्र रामसुमेर यादव के घर में लोहे की सरिया से ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने सरायइनायत थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक नाबालिग लड़के पर चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि किशोर घर से 10 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और लाइसेंसी राइफल चुरा ले गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी पूर्व में भी मोबाइल चोरी कर चुका है। पीड़ित ने चोरी गए माल की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मेरी संज्ञान में प्रकरण नहीं आया है। यदि तहरीर दी गई होगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.