प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: घरेलू कलह में मंगलवार सुबह पति ने लाठी से पिटाई कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के समय तीनों बच्चे स्कूल गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली। इधर, घटना की जानकारी होते ही मायके के लोग पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। मांडा थाना क्षेत्र के भौंसरा नरोत्तम ग्राम पंचायत के भैरोपुर गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता ट्रैक्टर मैकेनिक है। अनिल गुप्ता ने करीब दो साल पहले मध्य प्रदेश के सीधी जिले बघौर इमिलिया गांव के बैजनाथ साहू की बेटी 25 वर्षीय मंजू से तीसरी शादी की थी। अनिल की पहली पत्नी की करीब चार साल पहले ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। पहली पत्नी से एक बेटी ओर दो बेटे हैं। जबकि, उसकी दूसरी ...