Prayagraj News: घटने लगा यमुना का जलस्तर
प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कई दिनों से लगातार वृद्धि के बाद अब यमुना का जलस्तर घटने लघटगा है। पिछले 24 घंटे में नैनी में यमुना का जलस्तर छह सेमी घटा है। जबकि फाफामऊ में गंगा का जलस्तर धीमी गति से बढ़ रहा है। यमुना का जलस्तर कम होने से छतनाग में गंगा भी घटने लगी हैं। फाफामऊ में रविवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 81.27 मीटर, छतनाग में गंगा 80.30 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 80.63 मीटर रहा। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि टोंस का जलस्तर बढ़ने से गंगा-यमुना में वृद्धि हो रही थी। टोंस का जलस्तर कम होने के साथ गंगा और यमुना का पानी कम होने लगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पवनसुत की चौखट पर गंगा, बांध पर उमड़ी भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.