Prayagraj News: घंटो बिजली गुल रहने से भड़के लोग, झूंसी उपकेंद्र का घेराव
प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। झूंसी के सेक्टर-11 में शनिवार को करीब 11 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों ने रात करीब 10 बजे झूंसी उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया और घेराव कर दिया। लंबे समय तक बिजली न रहने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे से रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न होने से घरों में पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। लोगों ने बताया कि बिना अनुमति पेड़ की कटाई के लिए बिजली विभाग से शटडाउन लिया गया था। इसी दौरान पेड़ की एक बड़ी डाली बिजली लाइन पर गिर गई, जिससे तार ढीला होकर क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आरोप है कि घटना के बाद मौके पर मौजूद ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.