प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से शुक्रवार को कौशाम्बी के म्योहर गांव में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. अश्वजीत चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। इसके बाद पोस्टरों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. राम अवतार यादव, डॉ. हरिनाथ कुमार, डॉ. अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: साइबर अपराध कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...