Prayagraj News: गोशालाओं में बिजली की समस्या दूर करने को लगेंगे सोलर पंप
प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने शुक्रवार को गंगापार और यमुनापार क्षेत्र में गोशालाओं, सहकारी समितियों और खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई गोशालाओं में बिजली की व्यवस्था नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि बिजली कनेक्शन का खर्च अधिक होने के कारण पंप संचालित नहीं हो पा रहे हैं।समस्या को गंभीरता से लेते हुए कुलजीत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन गोशालाओं में बिजली की समस्या है, वहां सोलर पंप लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे गोशालाओं में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ बिजली की समस्या भी दूर होगी। निरीक्षण के दौरान यमुनापार में कई खाद की दुकानें बंद मिलीं। इस पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.