प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में जिले की गोशालाओं की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा सीडीओ हर्षिका सिंह ने की। बैठक में विशेष रूप से साफ-सफाई, जलभराव और कीचड़ की समस्या के साथ ही गोवंश के लिए चारा, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन गोशालाओं में जलभराव और कीचड़ की समस्या है, उसका तत्काल निस्तारण कराया जाए। स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के साथ नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते हुए कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी गोशालाओं से आवश्यक फंड की डिमांड निर्धारित समय-सीमा में भेजने के लिए कहा गया। इससे गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व...