Prayagraj News: गोशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त करें
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कलक्ट्रेट के संगम सभागार में सोमवार को सीडीओ हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को गोवंश संरक्षण में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि सभी गोशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, चोकर और साइनेज की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रत्येक गो आश्रय स्थल पर पशु आहार, जियो टैगिंग, मूवमेंट रजिस्टर और पशु टीकाकरण से संबंधित रजिस्टर अनिवार्य रूप से अपडेट रखा जाए। उन्होंने गोशालाओं में संरक्षित सभी गोवंश की जियो टैगिंग कराने के साथ पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। यह भी पढ़ें- गोशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त करें : सीडीओ सीडीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.