Prayagraj News: गोशालाओं का भौतिक सत्यापन कर मांगी रिपोर्ट
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बारिश के सीजन में जिले की गोशालाओं की स्थिति की जांच की जाएगी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि वो भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट दें। जहां पर अव्यवस्था हो, उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन गोशालाओं में जलभराव और कीचड़ की समस्या है, उसका तत्काल निस्तारण कराया जाए। स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के साथ नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते हुए कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी गोशालाओं से आवश्यक फंड की डिमांड निर्धारित समय-सीमा में भेजने के लिए कहा गया। इससे गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.