Prayagraj News: गोवंश तस्करी में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: कोरांव/प्रयागराज। गोवंश तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त भउवा उर्फ बउआ उर्फ नुसरत को एसटीएफ ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोरांव थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था। एसटीएफ की बरेली फील्ड इकाई के मुताबिक, 16 अक्तूबर को टीम गाजियाबाद कमिश्नरेट क्षेत्र में अभिसूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोरांव थाने में दर्ज मुकदमे का वांछित इनामी अभियुक्त इंदिरापुरम क्षेत्र में है। एसटीएफ ने शाम करीब छह बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नौ अक्तूबर 2025 को कोरांव थाने में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.