Prayagraj News: गृहकर और पानी-सीवर के बड़े बकायेदारों के नाम होंगे सार्वजनिक
प्रयागराज, नवम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गृहकर और जलकर की वसूली में तेजी लाने के लिए नगर निगम और जलकल विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रत्येक जोन के 15 सबसे बड़े गृहकर और जलकर बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। बकाया जमा नहीं करने पर इनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। शनिवार को नगर आयुक्त साईं तेजा. अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और महाप्रबंधक जलकल की संयुक्त समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पिछले वर्ष की तुलना में 90 प्रतिशत से कम कर वसूली वाले क्षेत्रों के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत आवेदन करने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वाले करदाताओं को 15 तारीख तक भुगतान का अंतिम अवसर दिया गया है। बकाया जमा नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.