प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 23 अक्तूबर को जिले के 152 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के बाद 29 अक्तूबर को मतगणना होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी मेरी लूकस स्कूल एवं कॉलेज से होगी। यहां से मतदान कर्मियों को जरूरी चुनाव सामग्री उपलब्ध कराकर निर्धारित बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। प्रशासन ने मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं की हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 23 को बंद रहेंगी शराब की दुकानेंमतदाता और मतदान की तैयारियां इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जिले के कुल 2,64,233 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,84,166 ...