Prayagraj News: गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार शाम प्रयागराज गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी रहे। यूपी मोटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कटारिया ने शपथ दिलाई। अमित सिंह ने अध्यक्ष, मनीष जायसवाल ने महामंत्री और अनूप श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। रवि केसरवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास शुक्ला उपाध्यक्ष और संदीप श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री बने। अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ली। इस दौरान विक्रम सिंह भदोरिया, राणा चावला, अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र द्विवेदी, धनंजय सिंह, विक्रम सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.