प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: नगर पंचायत लालगोपालगंज के वार्ड संख्या 14 में गुड़िया मेला व अन्य सांस्कृतिक कार्यों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार, राहुल गुप्ता, करम चंद्र यादव, अशोक कुमार, शारदा पटेल आदि ने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में क्षेत्र के ईओ पर ही कब्जा कराने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि एक धर्म विशेष के शैक्षणिक संस्थान के लिए यह जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम ने मामले की जांच के लिए एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...