Prayagraj News: गीत, गजल और हास्य कविताओं से लूटी वाहवाही
प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच पूर्वी उप्र की ओर से शनिवार को अलोपीबाग में कवि गोष्ठी आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि डॉ. वीरेन्द्र कुमार तिवारी रहे। अध्यक्षता शायरा प्रीता वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर कवियों ने गीत, गजल व हास्य की कविताएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कवि गोष्ठी की शुरुआत रचना सक्सेना की वाणी वंदना से हुई। इस मौके पर संजय सक्सेना, शरत चंद्र श्रीवास्तव सरल, सीपी श्रीवास्तव, इंदु जमदग्निपुरी और अतिथियों ने काव्य पाठ किया। संचालन उमेश श्रीवास्तव, आभार ज्ञापन राकेश मालवीय मुस्कान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.