प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। हिम्मतगंज फीडर के पैनल में गुरुवार को एक गिलहरी की वजह से बड़ा बिजली फॉल्ट हो गया। इसकी वजह से घंटों इलाके की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में भी अलग-अलग वजहों से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

जांच और मरम्मत बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आया कि हिम्मतगंज फीडर के पैनल में गिलहरी घुस गई थी। उसके संपर्क में आते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और पैनल ब्लास्ट कर गया। इसके बाद संबंधित फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति तत्काल बंद करनी पड़ी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू किया और कई घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की गई।

अन्य इलाकों में संकट उधर, शहर के अन्य इलाकों में भी अलग-अलग कारणों से बिजली संकट बना रहा। गुड़िया तालाब स्थित ...