प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: सलोरी निवासी राजेश निषाद ने कर्नलगंज थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सब्जी खरीदने मंडी गया था। वहां गाड़ी खड़ी कर सब्जी खरीद रहा था, तभी मनीष कुमार निषाद उर्फ नन्हा, सुमित भारतीय और उनके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने गाड़ी हटाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। तराजू के बाट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह किसी तरह पुलिस चौकी जाने के लिए भागा तो आरोपितों ने दौड़ाकर फिर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: थाना के बाहर अधिवक्ता से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...