Prayagraj News: गायन, वादन, नृत्य में कलाकारों दिखाई प्रतिभा
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पहला कदम सीजन एक के तहत गीत, नृत्य और मॉडलिंग का नि:शुल्क ऑडिशन का आयोजित किया गया। 350 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल राहुल कुमार, रवि इलाहाबादी, अचल श्रीवास्तव, अभिलाषा श्रीवास्तव रहीं। चयनित प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने पुरस्कृत किया। संगीत निर्देशक गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि ऑडिशन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को रचनात्मक मंच प्रदान करना है। मिहिर गुप्ता, नृपेन्द्र प्रताप सिंह, पीहू गुप्ता, यश श्रीवास्तव, रिद्धि गुप्ता, जीतू श्रीवास्तव, पूजा त्रिपाठी, अंश पटेल मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.