प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के व्यावहारिक एवं संज्ञानात्मक विज्ञान केंद्र (सीबीसीएस) का 24वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। उद्घाटन करते हुए इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने भावनात्मक बुद्धिमत्ता (इमोशनल इंटेलिजेंस) पर ध्यान केंद्रित करते हुए मस्तिष्क और संज्ञानात्मक अध्ययनों के महत्व पर जोर दिया। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु के सेंटर फॉर न्यूरोसाइंस के अध्यक्ष डॉ. सुप्रतिम रे ने 'यूजिंग गामा वेव्स टू अंडरस्टैंड एजिंग, मेंटल डिसऑर्डर्स, मेडिटेशन एंड ब्रेन स्टिम्युलेशन; उम्र बढ़ने, मानसिक विकारों, ध्यान और मस्तिष्क उद्दीपन को समझने में गामा तरंगों का उपयोग' पर विशेष व्याख्यान दिया। डॉ. रे ने ईईजी, सिंगल-सेल रिकॉर्डिंग और ब्रेन स्टिम्युलेशन अध्ययनों के जरिए मस्तिष्क की गामा तरं...