Prayagraj News: गाड़ी में स्क्रैच लगने पर युवक को पीटा, 25 हजार मांगे
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: स्टैनली रोड पर गाड़ी पर स्क्रैच लगने के विवाद में युवक से मारपीट और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। सोरांव के होलागढ़ निवासी सुनील कुमार यादव के मुताबिक, आठ अक्तूबर को मोहम्मद असद उर्फ बिल्लू और मोहम्मद नजफ उर्फ स्वीटी ने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा। बीचबचाव करने आई अधिवक्ता कमलेश चौरसिया की बुजुर्ग मां से भी अभद्रता की गई। आरोप है कि आरोपियों ने एफआईआर कराने पर गोली मारने की धमकी दी और 25 हजार रुपये मांगे। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.