Prayagraj News: गाजे-बाजे और जयकारों के बीच कटरा में निकली राम बारात
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से गुरुवार को भव्यता के साथ भगवान राम की बारात निकाली गई। कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त 'कक्कू भैया' व महामंत्री उमेश केसरवानी की अगुवाई में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमानजी का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। जय श्रीराम व सियावर रामचंद्र की जय के जयकारों के बीच भगवान की आरती उतारने के बाद चांदी के रथ पर चारों भाइयों को विराजमान कराया गया। बारात में गाजे-बाजे के साथ जबलपुर से आए बैंड पार्टी धमाल का आकर्षण छाया रहा। राम बारात आश्रम से प्रारंभ होकर कर्नलगंज से होते हुए विश्वविद्यालय चौराहा, कटरा चौराहा, पानी की टंकी चौराहा से कचहरी होते हुए देर शाम कमेटी के राम वाटिका स्थित परिसर में पहुंची। रथ पर विराजमान चारों भाइयों के अलौकिक स्वरूप को देखकर बारात के मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.