Prayagraj News: गांधी ने अहिंसा और शास्त्री ने राष्ट्रसेवा का प्रस्तुत किया आदर्श : मंत्री
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- Prayagraj News: गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मसूरियादीन पासी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास और रोटरी क्लब प्रयागराज के सहयोग से हुए कार्यक्रम में व्याख्यान, परिचर्चा हुई। इस मौके पर संस्थान के कर्मचारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने कहा कि प्रयागराज ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमि है। उन्होंने गांधी के प्रयागराज से जुड़ाव, लाल बहादुर शास्त्री की शिक्षा और मसूरियादीन पासी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया, जबकि शास्त्री ने सादगी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.