प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के मानस फार्म, सरपतीपुर परिसर में गुरुवार को डांडिया नाइट-2026 का आयोजन हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने डांडिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संगीत और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच विद्यार्थी जमकर थिरके। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. बीबी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अनुकृति नंदा, प्रिया मिश्रा, डॉ. संतेश्वर मिश्रा, डॉ. पंकज यादव और डॉ. विष्णु शुक्ला मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...